News
Metros
Chandigarh Chandigarh पंचकूलाहाई प्रोफाइल ठगी के एक मामले में दो ठगों ने खुद को पीजीआई में चाइल्ड स्पेशलिस्ट बता कर पंचकूला के कई व्यापारियों को लाखों रुपए की चपत लगा दी है। इन लोगों ने चोरी की चेक बुक के जरिए कई शोरूमों से खरीदारी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
इन डॉक्टरों ने वारदात की जगह अपना नाम विशेष और कपिल बताया। इसके साथ ही पेमेंट अपने एनआर आई मां तरसेम कुमारी के चैक से करने की बात कही थी। अब तक पुलिस को सेक्टर-11 की मार्केट के 4 व्यापारियों ने अपने साथ हुई ठगी का ब्योरा दिया है। पुलिस का मानना है कि ऐसे कुछ और व्यापारी भी हो सकते हैं, जिन्हे कथित डॉक्टरों ने चपत लगाई हो। भास्कर की जांच में सामने आया की ठगी से पहले कथित डॉक्टरों ने शोरूमों में कई बार समान पसंद करने के नाम पर मुआयना किया और फिर वारदात को अंजाम दिया।
कहां, कितने की और कब हुई ठगी :
डॉक्टरों बन ठगने वाले दोनों आरोपियों ने पंचकूला की फेमस मार्केट में एक ही ब्लॉक के चार शोरूमों में 29 मार्च को ठगी की। इनमें ट्राईसिटी के फेमस आदर्श फर्नीचर माल से ठगों ने फर्जी चेक देकर 3 लाख 55 हजार का सामान उड़ाया। एलजी के डीलर मंगलाविजन से 1 लाख 70 हजार का सामान उड़ाया बुधिराजा फर्नीचर से 5 लाख का सामान उड़ाया। आहुजा फर्नीचर से 4 लाख 28 हजार का सामान।
कई बार आए थे शोरूम में:
मंगलाविजन के कुनाल गुप्ता का कहना है कि खुद को डॉक्टर बताने वाले दोनों ही आरापियों की उम्र 30 से 40 वर्ष के बीच है।
आरोपी कई बार उनके शोरूम में आते-जाते रहते थे। 29 मार्च को सुबह ही फोन करके आरोपियों ने उनसे सामान लेने के लिए आने की बात कही। दोनों ने उन्हें अपने घर में उस दिन हवन कि बात कही और कहा की आज सामान ले जाने का शुभ मुहूर्त है। सामान को उनके बताए सेक्टर-21 के मकान नं. 1072 तक छोड़ दिया गया।
वहीं, इस मामले में बुधिराजा फर्नीचर के अमन बुधिराजा का कहना है कि आरोपियों ने उनके सामान के बदले उन्हें 5 लाख का चैक दिया। 29 मार्च को शनिवार होने की वजह से उन्होंने चैक को बैंक में कैश नहीं करवाया। अगले दिन रविवार और फिर सोमवार को मार्केट बंद होने के बाद उन्होंने चैक को मंगलवार को बैंक में कैश करवाने के लिए भेजा। पर बैंक में चैक बाउंस हो गया। उनके अनुसार जब उन्होंने सेक्टर- 21 के बताए गए पते पर जाकर जांच की तो पता चला कि सामान तो यहां पर आया था।
पर कुछ देर के बाद ही ट्रकों में लाद के कहीं और भेज दिया गया। आस पड़ोस के लोगों के अनुसार कुछ दिन पहले ही दो लोग इस मकान में किराए पर रहने आए थे और दोनों ने ही अपने आप को पीजीआई का डॉक्टर बताया। इसके साथ ही अहूजा फर्नीशर के ललित अहुजा के अलनुसर 29 मार्च को आरोपी उनके यहां से भी 4 लाख 28 हजार का सामान लेकर गए थे। इसके बदले में उन्हें भी चैक दिया गया था। उनके अनुसार मंगलवार को उन्होंने भी चैक बैंक में कैश करवाने के लिए दिया था, लेकिन अभी तक उनका चैक वापस नहीं आया है।
प्लानिंग के बाद दिया अंजाम
जांच मे सामने आया की दोनों ही आरोपियों ने वारदात को अच्छ तरह से प्लान करने के बाद अांम दिया। इस मामले में बैंक ऑफ इंडिया की चैक बुक से पमेंट हूई है वो चैक बुक गुढ़गांव से चोरी की गई बताई जाती है। पुलिस इस पहलू कर जरंच भी कर रही है।
क्या कहती है पुलिस
इस मामले में पुलिस की अब तक की जांच में समाने आया की दोनों आरोपीयों ने ठगी के सामान को 4 ट्रको के जरीए पंचकूला से बाहर भेजा । पुलिस का कहना है की भेजे गए ट्रकों में एक ट्रक दिल्ली के लिए गया था और बाकी के तीन अंबाला के लिए। पुलिस अधिकारीयों के अनुसार अब वो ट्रक युनियन से सामान छोडने के पते के बारे में जांच कर रही है। पुलिस ने इस सारे घटनाक्रम में चीटिंग का मामला दर्ज कर लिया है।