HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

स्कूलों में प्रोफेशनल कोर्सिस जल्द

चंडीगढ़.यूटी एजूकेशन डिपार्टमेंट द्वारा शुरू किए जाने वाले जॉब-ओरिएंटेड प्रोफेशनल कोर्सिस/हॉबी कोर्सिस/कोचिंग क्लासेज की फीस पर अब स्टूडेंट्स या पासआउट्स को 75 परसेंट तक कंसेशन मिलेगा। हालांकि बाकी की 25 परसेंट फीस स्टूडेंट को खुद देनी होगी।

नॉमिनल फी स्ट्रक्चर के साथ डिपार्टमेंट 12 प्रोफेशनल कोर्सिस और 10 कोचिंग/हॉबी क्लासेज को जल्द ही लांच करने जा रहा है। 6 वीं से 12वीं क्लासेज तक के स्टूडेंट्स या पासआउट्स इसका फायदा उठा सकेंगे।

प्रोफेशनल कोर्सिस >>इंडस्ट्रीयलअकाउंटेंट/फाइनेंस एक्जीक्यूटिव (6 महीने)>>टेली सॉफ्टवेयर ऑपरेशंस (4 महीने)>> रिटेल मैनेजमेंट (3 महीने)>> मल्टी मीडिया एंड एनिमेशन (2 महीने)>> बी.पी.ओ/कॉल सेंटर ट्रेनिंग (2 और 4 महीने)>> मोबाइल रिपेयर (4 महीने)>>सोल्डरिंग (2 महीने)>> ईवेंट मैनेजमेंट (3 महीने)>> टूरिज्म एंड टिकेटिंग>> एयर हॉस्टेस/फ्लाइट स्टीवर्ड ट्रेनिंग (3 महीने)।>> एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ सर्विसिज (3 महीने)

हॉबी कोर्स/कोचिंग क्लासेज

>> स्पोकन इंग्लिश एंड पर्सनैलिटी डवलपमेंट (3 महीने)>> विज्ञान विषयों में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग क्लासेज (6 महीने)>> 5 ईयर लॉ एंट्रेंस एग्जाम के लिए क्लासेज (6 महीने)>> सभी विषयों में कमजोर छात्रों के लिए उपचारी कक्षाएं>> विभिन्न गतिविधियों की हॉबी क्लासेज>> रेडियो जॉकी>> थियेटर एंड डांस>> फाइन आर्ट्स>> मार्शल आर्ट्स>> कराटे कोचिंग





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: