मुजफ्फरनगर. किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने यूटर्न लेते हुए अपना बयान बदल दिया और कहा कि टिकैत आत्मसमर्पण करेंगे, उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया।
उत्तर प्रदेश पुलिस के आईजी गुरुदर्शन सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि संविधान व कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। यह मामला चूंकि बिजनौर कोर्ट का है इसलिए टिकैत बिजनौर कोर्ट में ही पेश होंगे। बताया जा रहा है कि पुलिस अपना काफिला लेकर बैरंग लौट गई है और टिकैत अब खुद बिजनौर कोर्ट में पेश होंगे।
गौरतलब है कि मायावती के खिलाफ जातिगत टिप्पणी के मामले में टिकैत की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस को पिछले तीन दिनों से मशक्कत करना पड़ रही थी और बताया जा रहा है कि किसानों के विरोध के चलते पुलिस को यह बयान बदलना पड़ा है क्योंकि किसान चाहते हैं कि उनके नेता की गिरफ्तारी का संदेश प्रसारित न हो। स्वाभिमान की लड़ाई बन चुकी इस पूरी प्रक्रिया में टिकैत की गिरफ्तारी में पुलिस को नाकाम माना जा रहा है।
संबंधित खबरें
* महेन्द्र सिंह टिकैत की गिरफ्तारी