bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

कुछ शोएब के साथ कुछ पीसीबी के

कराची. रावलपिंडी एक्सप्रेस शोएब अख्तर पर पांच साल के लिए प्रतिबंध लगाने के पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के फैसले पर मिली-जुली प्रतिक्रिया आ रही है। पूर्व क्रिकेटर इस फैसले पर दो खेमों में बंटे दिख रहे हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तानों और शानदार खिलाड़ियों इमरान खान और जावेद मियांदाद ने इस फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि पीसीबी पाकिस्तान के क्रिकेट को विनाश की ओर धकेल रहा है। इमरान ने कहा कि पाक के अच्छे खिलाड़ी बोर्ड की बेहूदा नीतियों की बलि चढ़ रहे हैं।

इमरान के मुताबिक आईसीएल के लिए खेल रहे खिलाड़ियों और शोएब पर लगाया गया प्रतिबंध कतई स्वीकार्य नहीं है। मियांदाद ने भी इसी सुर में कहा कि अनुशासन के मामलों में हमेशा नरमी बरतने वाला बोर्ड एकाएक इतना सख्त निर्णय कैसे ले सकता है।

मियांदाद ने कहा कि नई पाक सरकार को चाहिए कि वह पाक क्रिकेट बोर्ड में भारी फेरबदल करे और पाक क्रिकेट को विनाश से बचाए। इससे पहले पाक के एक और पूर्व कप्तान जहीर अब्बास ने भी शोएब के पक्ष में आवाज बुलंद करते हुए कहा था कि यह प्रतिबंध जायज नहीं है।

दूसरी तरफ, पाक के ही एक पूर्व कप्तान रमीज राजा का मानना है कि शोएब की हरकतें नाकाबिले-बर्दाश्त हो चुकी थीं और पीसीबी का यह फैसला एकदम सही है। 2003 से 2005 तक बोर्ड के सीईओ रह चुके रमीज ने कहा कि पिछले कुछ समय से शोएब की छवि एक ढीठ और शरारती बच्चे की हो गई थी। लंबे समय से शिकायतों के चलते बोर्ड के पास और कोई चारा नहीं था।

जियो टीवी से बातचीत करते हुए रमीज ने कहा कि प्रतिबंध जायज है क्योंकि अनुशासनहीनता को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। गौरतलब है कि मंगलवार को यह फैसला आने के बाद पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने भी बोर्ड के फैसले को सही ठहराते हुए कहा था कि शोएब ने अपने लिए मुसीबतें खुद पैदा की हैं।

संबंधित खबरें
* मेरे और शोएब के लिए अमंगलवार : अशरफ
* शोएब अख्तर का क्रिकेट कैरियर खत्म!





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: