HomeNewsMetrosMumbai Mumbai

कन्या भ्रूण हत्या रोकने की नई पहल

मुंबई.फैशन शो महज नए फैशन ट्रैंड की जानकारी आप तक पहुंचाने का माध्यम नहीं है, बल्कि इनके जरिए कई सामाजिक मुद्दों को भी उठाया जा सकता है। इसी कड़ी में कदम बढ़ाया है डिजाइनर अभिषेक दत्ता ने। मुंबई में चल रहे लैक्मे इंडिया फैशन वीक के तीसरे दिन अभिषेक दत्ता ने अपना कलैक्शन पेश किया।

थर्ड वेव

अभिषेक ने अपने डिजाइनर ड्रैसेस के माध्यम से कन्या शिशुओं को बचाने की अपील की। इस बारे में अभिषेक कहते हैं कि फैशन वीक इस तरह के सामाजिक मुद्दों को उठाने का सशक्त माध्यम है। बस इसी को ध्यान में रखते हुए उन्हांेने अपने शो के जरिए कन्या शिशुओं को बचाने की अपील की। वह मानते हैं कि लड़कियां बोझ नहीं, बल्कि आशीर्वाद होती हैं।

कलैक्शन की खासियत

इस कलैक्शन में पेश किए गए परिधानों में हैंड एंब्रॉयडरी, डिजिटल प्रिंट्स, और आर्टिस्टिक मोटिफ का प्रयोग किया गया था। अभिषेक ने खासतौर पर पुरुषों के लिए तैयार किए परिधानों के डिजाइंस ऐसे रखे थे, जैसे महिलाओं के रखे जाते हैं। उन्होंने बताया कि इस सीजन में लाल, नारंगी जैसे अर्थी शेड्स चलन में रहेंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: