HomeNewsNational National

अब उप्र सरकार का दावा, टिकैत हिरासत में

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में बुधवार को एक नाटकीय घटनाक्रम सामने आ रहा है। किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत के बारे में अब उत्तर प्रदेश सरकार ने दावा किया है कि वह हिरासत में हैं।

इससे पहले गिरफ्तारी का दावा करने वाली पुलिस अपने बयान से पलट चुकी है और कह चुकी है कि बिजनौर की अदालत में टिकैत खुद पेश होंगे। यह भी बताया गया है कि पुलिस का काफिला टिकैत के बेटे के मुजफ्फरनगर स्थित घर पहुंची थी जहां उसने टिकैत से मुलाकात की और बैरंग वापस लौट गई।

अब उप्र के गृह विभाग के प्रमुख सचिव का बयान टीवी चैनलों पर दिखाया जा रहा है जिसमें कहा गया है कि टिकैत हिरासत में हैं। कुछ ही देर पहले टिकैत मीडिया से बात करते हुए समाचार चैनलों पर दिखाए गए थे जो कह रहे थे कि अगर पुलिस कहती है कि मैं गिरफ्तार हूं तो मेरे हाथों में हथकड़ी क्यों नहीं है।

संबंधित खबरें
* टिकैत गिरफ्तार नहीं! बयान से पलटी पुलिस





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: