नई दिल्ली. पाकिस्तान के पूर्व मानवाधिकार मंत्री रह चुके अंसार बर्नी ने बुधवार को ऐलान कर दिया है कि वे सरबजीत को फांसी नहीं होने देंगे।
अंसार बर्नी पहले भी पाक राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ से अपील कर चुके हैं कि सरबजीत की फांसी का फरमान रद्द कर दिया जाए और मानवता के लिहाज से उसकी सजा उम्र कैद में तब्दील कर दी जाए। गौरतलब है कि पाक में बम विस्फोटों को अंजाम देने के आरोप में सरबजीत को फांसी की सजा सुनाई गई है और मुशर्रफ दया याचिका खारिज कर चुके हैं।
संबंधित खबरें
* सरबजीत के परिवार को बर्नी दिलाएंगे वीजा
* सरबजीत के परिजनों से मिलेंगे बर्नी