bhaskar Web English
HomeNewsNational National

पहले हो सकती थी गिरफ्तारी : मायावती

लखनऊ. किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत को लेकर मुजफ्फरनगर में आज हुए नाटकीय घटनाक्रम पर उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने जुबान खोलते हुए कहा कि अगर उनकी सरकार चाहती तो टिकैत को पहले ही गिरफ्तार कर लेती। ताजा खबर के मुताबिक टिकैत को जमानत मिल गई है।

मायावती ने मीडिया के सामने कहा कि उनकी सरकार ने पुलिस से संयम बरतने को कहा था वरना टिकैत को रविवार को ही गिरफ्तार किया जा सकता था। मायावती ने यह भी कहा कि एससीएसटी एक्ट को और प्रभावी बनाने की जरूरत है साथ ही इसे सख्ती से लागू करने की भी।

माया ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र में गृह राज्य मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल और बूटा सिंह को इस्तीफा दे देना चाहिए। मायावती ने पुलिस की कार्रवाई को संयत बताते हुए कहा कि किसी जाति विशेष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

पुलिस के बयान से पलटने, टिकैत की गिरफ्तारी से मुकरने और उप्र सरकार द्वारा टिकैत के हिरासत में होने के दावे के नाटकीय घटनाक्रम के बाद खबर मिली है कि टिकैत को जमानत मिल गई है।

संबंधित खबरें
* अब उप्र सरकार का दावा, टिकैत हिरासत में
* टिकैत गिरफ्तार नहीं! बयान से पलटी पुलिस
* भूल से फिसल गई थी जुबान : टिकैत





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: