इस्लामाबाद: पाकिस्तान के विवादास्पद तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने बुधवार को कहा है कि वे पांच साल के बैन को स्वीकार नहीं करेंगे। शुक्रवार को वे इस बैन के खिलाफ अपील करेंगे।
अख्तर ने कहा है कि बोर्ड ने उन्हें व्यक्तिगत रंजिश का शिकार बनाया है। उन्हें यह दंड स्वीकार नहीं है। उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। इसके बाद भी अगर बोर्ड के कुछ और इरादें हैं तो वह सबके सामने इसे जाहिर करे।