News
Indians Abroad Indians Abroad न्यूयार्क. संयुक्त राष्ट्र में खरीद अधिकारी रहे भारतवंशी संजय बहल को घूसखोरी के मामले में आठ साल एक माह कैद की सजा सुनाई गई है। बहल ने संयुक्त राष्ट्र के अपने कार्यकाल के दौरान काफी रिश्वत ली थी, जिसमें मैनहटन इलाके में दो महंगे अपार्टमेंट की कीमतों में डिस्काउंट भी शामिल था।
न्यूयार्क के एक जज ने उसे अपने एक दोस्त को संयुक्त राष्ट्र से 10 करोड़ डॉलर का कारोबार दिलाने का दोषी पाया है। बहल संयुक्त राष्ट्र में 1999 से 2003 के दौरान कमोडिटी प्रोक्युरमेंट सेक्शन का प्रमुख था।