पटना. रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को आय से अधिक संपत्ति के मामले में बरी करने वाले सीबीआई स्पेशल जज मुनीलाल परेशानी में पड़ गए हैं। पटना हाईकोर्ट की स्थायी कमेटी की सिफारिश पर कार्यवाहक चीफ जस्टिस सीके प्रसाद ने उनकी पूरी पेंशन का भुगतान रोक दिया है। उनकी पेंशन विभागीय जांच के बाद ही जारी होगी।
लाल को प्राथमिक जांच में कथित बलात्कार और जमीन के हस्तांतरण के दो मामलों में ‘न्यायिक कदाचरण’ का दोषी पाया गया है।