जमशेदपुर.
उत्तर भारतीयों के खिलाफ मुहिम छेड़ने वाले मनसे प्रमुख राज ठाकरे के विरुद्ध जमशेदपुर की एक स्थानीय अदालत ने छठ पूजा को लेकर की गई टिप्पणी पर समन जारी किया है।
गौरतलब है कि ठाकरे की टिप्पणी के बाद बिहार एवं झारखंड सहित देश के विभिन्न हिस्से में आंदोलन शुरू हो गया था। गवाहों को सुनने के पश्चात प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट ए के तिवारी ने उनके खिलाफ समन जारी किया जिसमें उन्हें 22 अप्रेल को अदालत में पेश होने के लिए कहा गया है।