Dainik Bhaskar Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM


HomeSportsCricket Cricket

भारत में सटोरिये ने मुझसे संपर्क करने की कोशिश की

कराची: एक सनसनीखेज खुलासे में पाकिस्तान के प्रतिबंधित तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने बुधवार को कहा है कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के दौरे में सटोरियों ने मैच फिक्सिंग के लिए उनसे संपर्क करने का प्रयास किया था। अख्तर के अनुसार सटोरिये चाहते थे कि वे पैसा लेकर कमजोर प्रदर्शन करें, लेकिन वे उनके झांसे में नहीं आए। जियो टीवी के साथ इंटरव्यू में अख्तर ने कहा कि वे जान-बूझ कर क्षमता के अनुसार प्रदर्शन न करने के कई ऑफर ठुकरा चुके हैं।

पीसीबी से पांच साल का बैन झेल रहे अख्तर ने कहा, बतौर खिलाड़ी उनकी निष्ठा सदैव टीम के साथ रहीं। इसके बाद भी उन्हें यह दिन देखना पड़ रहा है। इस तरह की मिसाल शायद ही क्रिकेट दुनिया में अन्यत्र देखने को मिले। यहां तक की जो खिलाड़ी मैच फिक्सिंग में शामिल रहे उन्हें भी इस तरह के प्रतिबंध का सामना नहीं करना पड़ा।

आईपीएल में कोलकाता की टीम में शामिल होने वाले अख्तर ने कहा कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के कहने पर वे उनकी टीम में शामिल हुए हैं। अगर जिस तरह पीसीबी उन्हें अनुशासनहीन और बदमिजाज बता रही है, वैसे ही वे होते तो क्या गांगुली या शाहरूख खान उन्हें अपनी टीम में शामिल करते।

शोएब ने कहा कि उन्हें बागी आईसीएल से 10 लाख डॉलर की पेशकश हुई थी, लेकिन उन्होंने उसे ठुकरा दिया क्योंकि पाक बोर्ड चाहता था कि वे आईपीएल में खेलें। इससे अधिक उन्होंने यह विद्रोही लीग इसलिए भी नहीं ज्वाईन किया क्योंकि उन्हें अपने देश से प्यार है।

संबंधित खबरें
* बैन के खिलाफ अपील करेंगे अख्तर
* कुछ शोएब के साथ कुछ पीसीबी के
* मेरे और शोएब के लिए अमंगलवार : अशरफ
* शोएब अख्तर का क्रिकेट कैरियर खत्म!
* शोएब पर लगेगा भारी भरकम जुर्माना





अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: