HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

15 करोड़ से बनेगा आधुनिक बूचड़खाना

टोंक. शहर में १५ करोड़ रुपए की लागत से चिरौज में आधुनिक सलाटर हाउस बनेगा। इसके लिए प्रक्रिया भी चालू कर दी गई है। नगर परिषद के सूत्रों ने बताया कि आधुनिक सलाटर हाउस की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार हो रही है। जो राज्य एवं केंद्र सरकार से स्वीकृत होने पर कार्य आरंभ हो जाएगा। आधुनिक सलाटर हाउस के लिए कलेक्टर औंकार सिंह ने चिरौज में २४ बीघा जमीन आंवटित की है। स्वीकृ ति मिलते ही छह माह में कार्य शुरु हो जाएगा।

तीन दिन में मिलेगी रिपोर्ट

सलाटर हाउस बनाने का ठेका मुंबई की पारस कंपनी को दिया गया है। यह कंपनी तीन दिन में आधुनिक सलाटर हाउस के लिए रिपोर्ट तैयार कर नगर परिषद व जिला प्रशासन को सौंप देगी। जिस रिपोर्ट को राज्य व केंद्र सरकार की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। सूत्रों के अनुसार आधुनिक सलाटर हाउस के लिए १५ करोड़ रुपए स्वीकृत भी हो चुके है।

तीन हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

आधुनिक सलाटर हाउस में तीन हजार लोगों को रोजगार मिलेगा तथा लोगों को प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी। आधुनिक सलाटर हाउस में सभी कार्य स्वचालित होगे।

क्यों बंद हुआ बूचड़खाना

जयपुर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले यात्रियों एवं शहरवासियों को नगर परिषद की ओर से संचालित बूचड़खाने से प्रदूषण एवं बदबू फैल रही थी। लोगों ने इस बूचडखाने को बंद करने की शिकायत की थी। स्थाई लोक अदालत ने २ अप्रेल २क्क्३ को इस बूचड़खाने को बंद करने के आदेश दिए थे।

इस फैसले के बाद नगर परिषद व कुरेशियान समाज ने इस प्रकरण को राजस्थान उच्च न्यायालय जयपुर में रिट पेश कर इसके खिलाफ स्टे प्राप्त कर लिया। जयपुर उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने १५ अक्टूबर २क्क्३ को रिट याचिका को खारिज करते हुए अपने पूर्व के स्टे को निरस्त कर दिया। इस फैसले के खिलाफ कुरेशियान समाज ने सर्वोच्च न्यायालय में अपील करते हुए २१ नबंवर २क्क्३ को इस बूचड़खाने को चलाने के लिए स्टे ले लिया। इसी दौरान केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड ने इस अपील में पक्षकार बनते हुए पूर्व में जारी स्थगन आदेश में अनुतोष चाहने के लिए आवेदन किया।

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस आर.बी. रविंद्रन व जस्टिस जे.एम. पांचाल ने २क् फरवरी २क्क्८ को प्रदूषण बोर्ड की गंदगी व प्रदूषण की दलील को स्वीकार करते हुए कहा कि वह बूचड़खाने के खिलाफ विधि अनुसार कार्रवाई करने को स्वतंत्र है। प्रदूषण बोर्ड ने कार्रवाई करते हुए ३१ मार्च २क्क्८ को बूचडखाने को बंद करा दिया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: