HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

आईटीआई में 60 हजार सीटें बढेंगी

जयपुर. प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश अब आसान हो जाएगा। जुलाई से शुरू होने वाले नए शिक्षा सत्र में इन संस्थानों की सीटों में 60 हजार की बढ़ोतरी हो रही है। आईटीआई में अब 1 लाख 3 हजार छात्र-छात्राएं प्रवेश पा सकेंगे।

तकनीकी शिक्षा विभाग ने राज्य में 694 नई आईटीआई खोलने की मंजूरी दी है। बुधवार को इन संस्थानों को लेटर ऑफ इंटेंड (एलओआई) जारी कर दिए गए। फिलहाल राज्य में सरकारी और निजी क्षेत्र में 430 आईटीआई हैं, जिनमें 43 हजार छात्र-छात्राएं विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में एक और दो वर्ष का प्रशिक्षण ले रहे हैं। नए संस्थान जनसहभागिता योजना के तहत खुलेंगे। इन पर सरकारी नियंत्रण रहेगा। प्रदेश में वर्ष 2003 तक सीटों की संख्या महज 15 हजार थी।

13 जिलों में खुलेगी महिला विंग

नए सत्र में 13 जिलों में अलग से महिला आईटीआई विंग खुलेगी। छात्राओं को आसानी से प्रवेश देने के लिहाज से यह फैसला किया गया है। फिलहाल आठ जिलों में छात्राओं के लिए महिला विंग है।

जिन संस्थानों को एलओआई जारी किए गए हैं, उनमें नए शिक्षा सत्र से प्रवेश शुरू हो जाएंगे। सीटों की संख्या एक लाख से ऊपर होने के कारण राज्य में व्यावसायिक शिक्षा के प्रति रुझान बढ़ेगा।
-जी.एस. संधु, सचिव, तकनीकी शिक्षा





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: