HomeNewsMetrosIndore Indore

महिला को लूटा

इंदौर. विश्वकर्मा नगर में साड़ी की दुकान पर ग्राहक बनकर आई दो महिलाओं सहित चार लोगों ने दुकान मालकिन से जेवरात और साड़ियां लूट लीं। वारदात दोपहर डेढ़ बजे की है। शांता खारीवाल की साड़ी की दुकान पर दोपहर दो महिलाएं, एक व्यक्ति अपने साथ एक बच्चे को लेकर आए साड़ियां दिखाने के साथ-साथ श्रीमती खारीवाल से पानी पिलाने को कहा। जब वे दुकान से लगे घर में पानी लाने गईं तो उक्त व्यक्ति भी उनके पीछे गया और हथियार अड़ाकर चेन, अंगूठी और चूड़ियां छीन ली। चारो भागने से पहले 25 से ज्यादा साड़ियां भी लेते गए। अन्नपूर्णा पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: