HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

दो युवकों की नृशंस हत्या

अजमेर. murश्रीनगर घाटी इलाके में मंगलवार रात फिरोजाबाद के दो युवकों का कत्ल कर दिया गया। दोनों के शव करीब एक किलोमीटर के फासले पर क्षत-विक्षत हालत में पाए गए। युवकों पर जिस बेरहमी से जुल्म ढाए गए हैं उससे मामला गहरी रंजिश में कत्ल का प्रतीत होता है। मृतक दरगाह जियारत के लिए अजमेर आए थे।

पुलिस के अनुसार बड़ल्या गांव के सरपंच पांचूसिंह ने बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे श्रीनगर थाना प्रभारी छीतरसिंह दायमा को फोन पर लाशों के बारे में सूचना दी थी। दायमा मय दल के मौके पर पहुंचे। श्रीनगर घाटी के अंधेरा मोड़ के पास लहूलुहान लाश मिली, जबकि करीब एक किलोमीटर के फासले पर दूसरी लहूलुहान लाश पड़ी थी। मृतकों के कपड़े फटे हुए थे। दोनों के गले में प्लास्टिक की रस्सी का फंदा लगा हुआ था। हत्यारों ने दोनों के गले रेत दिए थे। दोनों के गुप्तांग काटे हुए थे। शरीर को धारदार हथियार से गोदा गया था।

डीएसपी संग्राम सिंह भी मौके पर पहुंच गए। मृतकों के बारे में गांव के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन सभी ने पहचानने से इनकार कर दिया। मृतक की जेब से मिली टेलीफोन डायरी में मिले उनके परिवारजनों के नंबरों से दोनों की शिनाख्त हो गई।

मृतक फिरोजाबाद के शिकोहाबाद बस अड्डे के पास रहने वाले अरविंद कुमार पुत्र मूरा और उसके पड़ोसी सईद उर्फ पहलवान पुत्र अजीज हैं। दोनों के परिवारजन गुरुवार सुबह अजमेर पहुंचेंगे। श्रीनगर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। डीएसपी संग्राम सिंह के मुताबिक वारदात के तरीके से लगता है कि मृतकों से उनकी गहरी रंजिश थी। मृतकों के घरवालों से पूछताछ की जाएगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: