News
Chhattisgarh
Raipur Raipur रायपुर. ओसीएम चौक पर मंगलवार आधी रात देह व्यापार के कथित अड्डे पर हंगामे के बाद गिरफ्तार युवतियों के खिलाफ पुलिस को पुराने मामलों का पता चला है। उन पर कोतवाली में पीटा एक्ट समेत मारपीट के तीन प्रकरण दर्ज हैं।
आरोपी युवती मोनिका, पूजा, राखी और दलाल जियाऊल को आज शाम कोर्ट लाया गया, लेकिन समय अधिक होने की वजह से कोर्ट पेश नहीं किया जा सका और वापस महिला थाने भेज दिया गया। पुलिस अफसरों का कहना है कि अब उन्हें कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुराना रिकार्ड खंगालने पर पता चला कि युवतियों ने 2005 में अपने एक किराएदार को मारपीट कर निकाल दिया था। जुलाई 2006 में युवतियां पीटा एक्ट की कार्रवाई में गिरफ्तार की गई थीं। पिछले साल झगड़ा के बाद भी उनके खिलाफ मामला कायम किया गया था।
गौरतलब है कि ओसीएम चौक के पास कल रात युवतियों ने इशारेबाजी कर एक युवक को रोका और उससे लूटपाट करने लगीं। उसके बाद वहां हंगामा हो गया। मोहल्ले वालों ने युवतियों के घर पर धावा बोल दिया। धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले किया। इस मामले में पुलिस ने जियाउल नाम के दलाल को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ धारा 294, 506, 323, 34 और 110 के तहत जुर्म दर्ज किया है।