HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

हवलदार की गोलियों से सिपाही छलनी

जगदलपुर. बीजापुर जिले के माटवाड़ा में बुधवार की सुबह असावधानीवश हवलदार की कार्बाइन मशीनगन से गोलियां चली और सामने खड़े दूसरे जवान के सीने में धंस गईं, जिससे उसकी मौत हो गई। माटवाड़ा कैंप में हाल ही में तैनात एसएसबी के जवान सुबह डच्यूटी पर तैनाती से पहले अपने हथियार का निरीक्षण कर रहे थे।

इसी दौरान करीब 9.30 बजे हवलदार विधुभूषण की मशीनगन का ट्रिगर धोखे से दब गया। सेफ्टीकैच हटते ही तीन गोलियां सामने खड़े आरक्षक थूप तेंग चोंक के सीने में बायीं ओर लगीं। वह वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घायल चोंग को उपचार के लिए जगदलपुर रेफर किया गया। रास्ते में ही उसने गीदम के पास दम तोड़ दिया। चोंग अरुणाचल प्रदेश के त्वांग का रहने वाला था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: