News
Chhattisgarh
Raipur Raipur भिलाई. खपरी नाला के पास बीती रात 1: 30 बजे सड़क हादसे में कृष्णानगर निवासी तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों बाइक पर अंजोरा की ओर से आ रहे थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात बाइपास पर तेज रफ्तार ट्रक (सीजी 07- जेड- सी- 0782) ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया और मोटरसाइकिल के दो टुकड़े हो गए। मृतकों के नाम रविनारायण (18) पिता द्वारिका, सत्यपाल (२१) पिता थारूराम, कमलेश नारंगे (१६) पिता केजूराम बताए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक रायपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के पिछले टायर में फंसकर बाइक के दो टुकड़े हो गए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन युवकों की मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है। ट्रक का ड्राइवर फरार है। बाइपास पर हुई इस घटना के बाद लोगो में खासा रोष था। इससे पहले होलिका दहन के दिन बाइपास पर बस पलटने से १६ यात्री घायल हो गए थे। सड़क पर छुटपुट दुर्घटनाएं भी आम हैं। तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए स्पीड ब्रेकर की मांग काफी पहले से की जा रही है।