HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

नायब तहसीलदार निलंबित

बिलासपुर. लगातार दो दिनों तक शराब के नशे में दफ्तर पहुंचकर ग्रामीणों से र्दुव्‍यवहार करने वाले जरहागांव के नायब तहसीलदार डीके तिवारी को कलेक्टर ने बुधवार को निलंबित कर दिया। जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी के इस कृत्य को गंभीर अनुशासनहीनता माना गया है। जानकारी के अनुसार जरहागांव के नायब तहसीलदार डीके तिवारी 29 मार्च को शराब पीकर तहसील दफ्तर में बैठे थे। इस दौरान उन्होंने कोर्ट के कर्मचारियों व तहसील पहुंचे ग्रामीणों से गाली-गलौज व र्दुव्‍यवहार भी किया।

सूचना मिलने पर मुंगेली एसडीएम आरएस पांडेय व तहसीलदार अजरुन सिसोदिया जरहागांव उप तहसील कार्यालय पहुंचे और नशे में धुत नायब तहसीलदार को घर भिजवाया। घटना की जानकारी कलेक्टर सुबोध कुमार सिंह को दी गई थी। इस पर उन्होंने जांच के निर्देश दिए। जांच में पुष्टि होने के बाद कलेक्टर श्री सिंह ने नायब तहसीलदार श्री तिवारी को आज तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

जांच अधिकारियों को उप तहसील के कर्मचारियों ने बताया कि श्री तिवारी इससे पहले दिन यानी 28 मार्च को भी शराब पीकर दफ्तर पहुंचे थे। वहां के वाचक के अनुसार उन्होंने नशे में ग्रामीणों से र्दुव्‍यवहार भी किया था। कलेक्टर ने उनके कृत्य को अनुशासनहीनता मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) के नियम-1965 के तहत यह कार्रवाई की। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय तखतपुर निर्धारित किया गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: