HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

किसानों ने किया चक्काजाम

मालवा-निमाड़ अंचल. एक ओर अंचल की अधिकांश मंडियों में गेहूं की भरपूर आवक हो रही है वहीं मावठे के कारण कमजोर क्वालिटी के गेहूं की खरीदी कम मूल्य पर की जा रही है। किसानों की मांग है कि खरीदी समर्थन मूल्य पर ही की जाए। इसे लेकर हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा। धार मंडी में नौ दिन में चार बार हंगामा हो चुका है औरं गुरुवार-शुक्रवार के लिए खरीदी रोक दी गई तो बदनावर में बुधवार को नीलामी ही नहीं हो सकी। समर्थन मूल्य पर खरीदी नहीं होने से किसानों ने बुधवार को धार, राजगढ़ व बदनावर की मंडियों में हंगामा मचाया। राजगढ़ में इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे और धार में नागदा-गुजरी स्टेट हाईवे पर दोपहर में करीब 35 मिनट तक चक्काजाम रहा।

रकबा और उत्पादन घटा

प्रदेश में इस साल 73 लाख टन गेहूं की पैदावार होने की संभावना है, जबकि पिछले साल 74.65 टन पैदावार हुई थी। गेहूं के रकबे में भी पिछले रबी सीजन की तुलना में करीब 3 लाख 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र की कमी आई है। इसके अलावा सूखे और पाले ने भी फसल पर प्रभाव डाला है। इस बार प्रदेश के 12 जिले सूखा प्रभावित रहे हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: