मुंबई.
महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर लगाम कसने के उद्देश्य से मुंबई के तीन कॉलेजों ने अपने यहां पढ़ने वाली लड़कियों की सुरक्षा के लिए नया कदम उठाया है। इन कॉलेजों ने अपने यहां सैल्फ-डिफैंस क्लासेज शुरू कर दी हैं और सभी लड़कियों का इन क्लासेस में उपस्थित रहना अनिवार्य कर दिया है।
हर परिस्थिति का सामना कर सकेंचेंबूर के स्वामी विवेकानंद कॉलेज में छात्राओं के लिए मार्शल आर्ट्स की क्लासेज चलाई हैं। कॉलेज की प्रिंसिपल बीना गोले कहती हैं कि यह शहर महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं रहा है। महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते अपराधांे ने स्थिति को और भी गंभीर बना दिया है। ऐसे में उन्हें सेल्फ प्रोटेक्शन सिखाना जरूरी है ताकि वे हर परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार हों। 400 छात्राएं मार्शल आर्ट सीख रही हैं।
और भी बहुत कुछ
इन क्लासेज में मार्शल आर्ट के अलावा लड़कियों के विरुद्ध बढ़ रहे अपराधों की जानकारी, आपात मेडिकल स्थिति में क्या किया जाए, स्ट्रैस मैनेजमैंट के बारे में भी बताया जा रहा है। ऐसे ही प्रोग्राम चेंबूर के स्वामी विवेकानंद इंजीनियरिंग एंड डिग्री कॉलेज और वाशी के साईनाथ कॉलेज में भी शुरू किए जाने की योजना है।