HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

पीयू में एड्स,कैंसर पेशेंट्स के लिए सीटें रिजर्व

चंडीगढ़पीयू इस सेशन से देश की ऐसी पहली यूनिवर्सिटी बन जाएगी जहां एड्स और कैंसर पेशेंट के लिए सीटें रिजर्व होंगी। पीयू ने इस सेशन से अपने हर डिपार्टमेंट में इन दोनों ही बीमारियों से जूझ रहे पेशेंट के लिए सीटें रिजर्व रखने का फैसला लिया है। इन दोनों बीमारियों से जूझ रहे पेशेंट के लिए हर डिपार्टमेंट में एक सीट रिजर्व रखने की योजना है।

पीयू की ओर से हर वर्ग के समाज में उपेक्षा का सामना कर रहे युवाओं को हायर एजूकेशन से जोड़ने के लिए यह फैसला किया गया है। इस व्यवस्था के तहत पीयू के हर डिपार्टमेंट में एड्स और कैंसर पेशेंट के लिए एक सीट रिजर्व होगी।

इस सीट पर या तो कैंसर पेशेंट या फिर एड्स पेशेंट को एडमिशन दी जाएगी। इस सीट के लिए कोई आवेदन न आने की सूरत में यह सीट किसी दूसरी रिजर्व कैटगरी से भरी जाएगी। पीयू सीनेट भी इस फैसले को मंजूरी दे चुकी है और इस सेशन से यह व्यवस्था लागू हो जाएगी।

इसके साथ ही पीयू ने सिंगल गर्ल चाइल्ड के अलावा ऐसी लड़कियों के लिए भी एक सीट रिजर्व रखने का फैसला लिया है जो सिर्फ 2 ही बहने हैं और जिनके घर में कोई लड़का नहीं है। यानी उन पेरेंट्स की उन बेटियों के लिए भी व्यवस्था की गई हैं जिनके पिता की संतान के तौर पर सिर्फ 2 लड़कियां ही हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: