HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

होम सेकेट्ररी, सीए के पैनल लौटाए

चंडीगढ़. चंडीगढ़ में नया होम सेक्रेटरी लगाने के लिए केन्द्र को भेजा गया पैनल प्रधानमंत्री कार्यालय से वापस लौटा दिया गया है। यह पैनल तब लौटाया गया है, जब नए होम सेक्रेटरी की नियुक्ति का मामला फाइनल स्टेज में था और फाइल प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को क्लीयर करनी थी। जानकारों के मुताबिक ऐसा शायद पहली बार हुआ है जब प्रधानमंत्री कार्यालय से पैनल वापस लौटाया गया हो।

पैनल में हरियाणा कैडर के तीन अफसरों 1984 बैच के रोशन लाल, 1987 बैच की ज्योति अरोड़ा और 1988 बैच के आर. के. खुल्लर के नाम थे। प्रशासन ने केंद्र से ज्योति अरोड़ा की सिफारिश की थी, लेकिन मामला होम मिनिस्ट्री के पास पहुंचा तो खुल्लर के नाम पर फैसला किया गया। प्रधानमंत्री कार्यालय से यह नाम क्लीयर होता इससे पहले पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक जनरल (रिटायर्ड) एस. एफ. रोड्रिग्स प्रधानमंत्री से मिले। यह कहा जा रहा था कि रोड्रिग्स ने खुल्लर की बजाए ज्योति अरोड़ा के नाम की सिफारिश की। ज्योति का नाम क्लीयर नहीं

हुआ और केन्द्र ने पैनल ही वापस लौटा दिया।

हालांकि प्रशासन को भेजी गई चिट्ठी में केन्द्र ने पैनल वापस लौटाए जाने के कारणों का जिक्र नहीं किया है। इस बीच प्रशासन ने हरियाणा सरकार से होम सेक्रेटरी की पोस्ट के लिए नया पैनल मंगवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: