bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

जयपुर से चंडीगढ़ के लिए स्पेशल ट्रेन

चंडीगढ़. राजस्थान, चंडीगढ़ और हिमाचल के पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से जयपुर-चंडीगढ़ के बीच चलाई जा रही स्पेशल ट्रेन वीरवार शाम 7.20 बजे जयपुर से चंडीगढ़ के लिए रवाना होकर शुक्रवार सुबह 9.35 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।

4 अप्रैल को यह गाड़ी चंडीगढ़ रात 9 बजे जयपुर के लिए रवाना होगी। यह गाड़ी चंडीगढ़ से शुक्रवार, शनिवार व सोमवार को चलेगी और जयपुर से वीरवार, शुक्रवार व रविवार को चलेगी।

गाड़ी में थर्ड एसी का एक कोच, सेकंड स्लीपर के 6 और सामान्य श्रेणी के 3 कोच होंगे। थर्ड एसी का किराया 683 रुपए होगा, जबकि सेकंड स्लीपर का किराया 253 रुपए होगा। यह गाड़ी 30 जून तक चलेगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: