bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

बच्चे की बॉल, इंजी बोल्ड

पंचकूलाजिस इंजमाम उल हक की विकेट के लिए बड़े-बड़े गेंदबाज तरसते हैं उसी इंजमाम को एक अनजान से लड़के ने बोल्ड कर दिया, लेकिन मैच में नहीं बल्कि टीम के प्रैक्टिस सेशन में।

यह सारा नजारा बुधवार को पंचकूला के सेक्टर-3 क्रिकेट स्टेडियम में देखने को मिला। दरअसल दोपहर को लाहौर बादशाह की टीम सेक्टर-3 क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास करने पहुंची। पहले खिलाड़ियों ने थोड़ा वॉर्मअप किया और उसके बाद बल्लेबाजों ने नेट्स की तरफ रूख किया। टीम के कप्तान इंजमाम उल हक हाथ में बल्ला थामे नेट पर बैटिंग प्रैक्टिस करने उतरे। दूसरी तरफ गेंद थामे कुछ युवा खिलाड़ी जो कि टीम को बैटिंग प्रैक्टिस करवाने के लिए बुलाए गए थे, इजमाम को गेंद डाल रहे थे।

उनके साथ मुश्ताक अहमद भी इंजमाम को गेंदबाजी कर रहे थे। इन्हीं में से एक युवा लेग स्पिनर प्रशांत की एक गेंद पर इंजमाम ने आगे बढ़ कर शॉट खेलना चाहा, लेकिन गेंद उनका मिडिल स्टंप पर लगी। इसके बाद इंजमाम ने वह नेट छोड़ दूसरे नेट पर जाकर अभ्यास करना शुरू कर दिया। हालांकि इजंमाम हाथ में कुछ दिक्कत महसूस कर रहे थे और शॉट लगाने में उन्हें दर्द महसूस हो रहा था।

मजा आ गया: प्रशांत नेट प्रैक्टिस खत्म होने के बाद जब प्रशांत से पूछा गया कि इंजमाम को बोल्ड कर कैसा लगा तो प्रशांत ने कहा कि काफी अच्छा लगा, इंजमाम जैसे बल्लेबाज को बोल्ड किया, लेकिन इंजमाम सीरियस तरीके से नहीं खेल रहे थे। दिल्ली के रहने वाले प्रशांत ने कहा कि मैं तो यहां अपने ताया जी के पास छुटिट्यों में आया हूं और स्टेडियम में बॉलिंग करने के लिए आया था। बस इतना कह कर प्रशांत शर्माते हुए चला गया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: