HomeNewsNational National

गोवा के होटल में एनआरआई से रेप

नई दिल्ली. ब्रिटिश किशोरी स्कारलेट कीलिंग की दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि एक एनआरआई महिला ने गोवा के एक फाइव स्टार होटल में पिछले माह अपने साथ बलात्कार का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। स्कारलेट का शव मिलने के 19 दिन बाद बलात्कार की यह घटना 7 मार्च को हुई, जिसकी शिकायत महिला ने दिल्ली पुलिस को 17 मार्च को की।

महिला ने गोवा की बजाय दिल्ली आने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार इस 52 वर्षीय महिला को किसी अज्ञात व्यक्ति ने वहां के मेरियट होटल की लॉबी से कमरे में खींचकर उसके साथ बलात्कार किया था।

गोवा के होटल .. दिल्ली आकर खुद ही दक्षिण दिल्ली के एक अस्पताल में भरती होने के बाद महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया। पुलिस की मैडिकल जांच में बलात्कार की पुष्टि हुई है। दिल्ली पुलिस ने उसका बयान गोवा पुलिस को भेज दिया है। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार आरोप लगाने वाली महिला निजी अस्पताल से बिना कुछ बताए चली गई है। न्यूयॉर्क की इस महिला की तलाश जारी है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: