लंदन. आप अक्सर सोचते होंगे कि कुछ महिलाएं चाकलेट व केक इत्यादि खाने के बावजूद पतली कैसे रहती हैं?
इस प्रश्न का जवाब आपको तेल अवीव विश्वविद्यालय को ताजा अध्ययन को नतीजों को जानने के बाद मिल जाएगा।
इस नए शोध के दौरान ग्रेगोरी लिवशिट्स और लंदन के किंग कालेज के अध्ययनकर्ताओं को ज्ञात हुआ कि ऐसी महिलाओं के पतलेपन का कारण कुछ जीन्स हैं।
ब्रिटेन में हुए इस अध्ययन में लगभग 3,000 अधेड़ उम्र की महिलाओं को शामिल किया गया था।
लिवशिट्स के मुताबिक महिलाओं के शरीर में कुछ ऐसे जीन्स होते हैं जिस कारण उच्च कैलोरी वाले पदार्थ खाने के बावजूद उनका वजन नहीं बढ़ता है।
अध्ययनकर्ताओं ने वसा घटाने के बाद महिलाओं के कुल वजन (लीन बाडी मास) का उनके शरीर में मौजूद जीन्स के साथ तुलनात्मक अध्ययन किया था।
उन्होंने बताया कि जिन महिलाओं के शरीर में ऐसे जीन्स नहीं होते हैं, उनके लिए अपनी काया को सुडौल बनाए रखना थोड़ा मुश्किल होता है।