News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़.पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को कांग्रेस प्रधान सोनिया गांधी से 40 मिनट मुलाकात की। समझा जाता है कि आलाकमान ने उन्हें पंजाब भर में अकालियों के खिलाफ समर्थकों की मीटिंग्स करने की छूट दे दी है। कैप्टन का दिल्ली में 4-5 दिन रुकने का कार्यक्रम था, लेकिन मामा गुरशरण सिंह का देहांत होने के कारण लौट आए हैं। उनका फोन बंद होने के कारण आधिकारिक तौर पर सोनिया के साथ हुई बैठक के फैसलों की पुष्टि नहीं हो सकी।
भट्ठल पर हमला जारी
विपक्ष की नेता राजिंदर कौर भट्ठल के साथ उनकी लड़ाई अब सड़क पर आ गई है क्योंकि आलाकमान से शिकायत का भी कैप्टन अमरिंदर सिंह पर कोई असर नहीं हुआ है और उनका भट्ठल पर शाब्दिक हमला जारी है। कैप्टन ने सोनिया गांधी से भी कह दिया है कि जिस प्रकार भट्ठल अकालियों के खिलाफ सॉफ्ट रुख अपनाए हुए हैं, ऐसे में उनका उनके साथ काम करना संभव नहीं है। कैप्टन ने ऐलान कर रखा है कि वह इस राजनीतिक कॉन्फ्रैंस में हिस्सा लेंगे।
कैप्टन को अकालियों के .. कांग्रेस के ज्यादातर विधायक कैप्टन के समर्थक माने जाते हैं। कॉन्फ्रैं स इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण होगी कि नेता के समर्थक इसमें ज्यादा शामिल होते हैं। उधर, भट्ठल ने भी बुधवार प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह से मुलाकात कर पंजाब के लिए औद्योगिक पैकेज मांगा है। वह देर शाम चंडीगढ़ लौट आईं।