News
Madhya Pradesh
Gwalior Gwalior ग्वालियर. 67वीं अखिल भारतीय रेलवे पुरुष हॉकी चैम्पियनशिप में आज आईसीएफ और सीआर के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला बराबरी पर छूटा। दिन के अन्य मुकाबलों में एनईआर, एससीआर, डब्ल्यूआर और ईसीओआर ने जीत दर्ज कर पूर्ण अंक अर्जित किये।
नार्थ सेंट्रल रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा रेलवे हॉकी स्टेडियम पर लीग पद्धति के आधार पर आयोजित चैम्पियनशिप में तीसरे दिन एक से बढ़कर एक मुकाबले देखने को मिले। हॉकी चैम्पियनशिप में बुधवार को खेले गए दिन के तीसरे मुकाबले में आईसीएफ व सीआर की टीम आमने-सामने हरुई।
इस रोमांचक मुकाबले में सीआर की टीम ने 11वें मिनट में अमित सिंह के गोल से बढ़त हासिल कर ली। लेकिन आईसीएफ ने इस बढ़त को ज्यादा समय तक बरकरार नहीं रहने दिया और एस विनोद कुमार ने 16वें मिनट में किये गये मैदानी गोल से स्कोर 1-1 कर दिया।
इसके बाद बढ़त लेने के लिए चल रही इस जद्दोजहाद भरे मुकाबले में सीआर ने 30वें मिनट में राशिद अली के गोल से स्कोर को 2-1 के अंतर पर पहुंचा दिया। मध्यांतर पश्चात आईसीएफ ने अंतर को कम करने के लिए अपने खेल में तेजी लाई। नतीजतन 47वें मिनट में आईसीएफ ने एस विवेक के गोल से सफलता हासिल कर ली। इसके बाद मैच अंतिम समय तक कश्मकश भरा चलता रहा और 4-4 के स्कोर पर बराबरी पर छूट गया।
इससे पूर्व खेले गये दिन के पहले मुकाबले में एनईआर ने एसडब्ल्यूआर को कड़े संघर्ष के बाद 5-4 से पराजित किया। दूसरे मैच में एससीआर ने एनडब्ल्यूआर की टीम को एकतरफा मुकाबले में 6-0 से मात दी। इस आसान मुकाबले में एससीआर ने मध्यांतर तक 4-0 गोल की बढ़त बना ली थी।
उधर डब्ल्यूआर ने दिन के चौथे मुकाबले में आरडब्ल्यूएफ की टीम को आसानी से 4-0 से शिकस्त देते हुए निर्धारित अंक हासिल किये। चैम्पियनशिप में तीसरे दिन के अंतिम मुकाबले में मेहमान एसईसीआर ने एजाज की तिकड़ी की बदौलत मेजबान एनसीआर को 3-1 से पराजित किया। मेजबान टीम के हसरत कुरैशी ने मैच के पहले ही मिनट में मैदानी गोलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।
इसके बाद एसईसीआर की तरफ से 13वें मिनट में एजाज कुरैशी ने पेनाल्टी कार्नर से गोलकर स्कोर 1-1 की बराबरी पर ला दिया। इसके बाद 34वें मिनट में एजाज कुरैशी ने पुन: गोलकर टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। मध्यांतर पश्चात 48वें मिनट में एजाज कुरैशी ने तीसरे गोल के साथ 1-1 से अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।