bhaskar Web English
HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

सालसा बेसिक पर थिरके युवा

ग्वालियर. यह इंस्ट्रक्शन दे रहे थे, सालसा डांस इंस्ट्रक्टर जेटी, जिन्होंने सुपर हिट फास्ट ट्रेक सालसा डांस वर्कशॉप के पहले दिन प्रतिभागियों में जोश के साथ सालसा की शुरुआत की। मेट्रो सिटीज की डांस पार्टी की रौनक माना जाने वाला सालसा अब शहर में भी अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हो रहा है।

जेसीआई मृगनयनी द्वारा आयोजित इस डांस वर्कशॉप में बच्चों, महिलाओं, युवक-युवतियों और मेरिड कपल्स ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। जेटी ने सबसे पहले उन्हें सालसा के बारे में जानकारी दी और बताया कि यह एक लेटिन अमेरिकी डांस है, जिसे पार्टनर के साथ किया जाता है।

इसमें मेल लीडर होता है और फालोअर फीमेल होती है। सालसा का 80 प्रतिशत डांस फुट और पेल्विक पार्ट पर डिपेंड होता है। इसके बाद उन्होंने बॉडी फ्लेग्जीबिलिटी के लिए पहले एक्सरसाइज करवाई।

उनका कहना था कि सालसा सीखने के लिए सबसे पहले आपको अपनी बाडी को फ्लेग्जीबल करना होगा, इसलिए हम शुरुआत एक्सरसाइज से करेंगे, आपकी बाडी जितनी फ्लेग्जीबल होगी डांस मूवमेंट उतना ही आकर्षक लगेगा। इसके बाद उन्होंने एक बीट पर बेसिक स्टेप सिखाए।

प्रतिभागियों को बेसिक मूवमेंट ठीक ये समझ में आ जाए इसके लिए उन्होंने पहले म्यूजिक के बिना स्टेप सिखाए और उन्हें करेक्ट भी किया। इसके बाद म्यूजिक के साथ स्टेप करवाई। वर्कशॉप में मृगनयनी अध्यक्ष राजश्री वर्मा, कार्डिनेटर नेहा बंसल, राका पाठक सहित अन्य भी उपस्थित थीं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: