News
Madhya Pradesh
Gwalior Gwalior ग्वालियर.
जिनके पति प्रोफेशनल हैं उनका लगभग यही हाल है। न तो वे समय देते हैं और न ही उनकी बातें सुनने को तैयार होते हैं। ऐसे में पत्नी की स्थिति दुविधा भरी और परेशानी बढ़ाने वाली हो जाती है।
ऐसी महिलाओं का मानना है कि घर-गृहस्थी के कई जरूरी काम होते हैं, कुछ परेशानियां आ जाती हैं, जिसमें उनकी मौजूदगी और सलाह की जरूरत पड़ती है, लेकिन वह व्यस्तता के चलते ध्यान ही नहीं देते। कई बार यही बात कलह व झगड़े का कारण भी बन जाती है। कुछ महिलाएं उनके पति की गैर-मौजूदगी के कारण आने वाली परेशानियों के बारे में बता रही हैं।
घर में भी रहते हैं व्यस्त
‘घर की तमाम जिम्मेदारियां सिर्फ मेरे सिर पर ही हैं, बच्चों का स्कूल हो या फिर कोई भी सामान लाना हो, ये तो सिर्फ अपना ऑफिस ही देखते हैं’ यह कहना है मधु त्रिपाठी का। वे कहती हैं कि मेरे पति फाइनेंस कंपनी में मैनेजर हैं। उनका अधिकतर समय ऑफिस में ही गुजरता है, घर पर भी वे अपने मोबाइल और लेपटॉप में ही बिजी रहते हैं।
जब बोलो तब समय नहीं
कुछ साल पहले ही मेरे पति एक बड़ी पोस्ट पर नियुक्त हुए हैं, इस कारण उनकी व्यस्तताएं भी बढ़ी हैं, उनसे जब भी किसी काम के लिए बोला जाए तो उनका एक ही जवाब होता है कि समय नहीं है, यह कहना है मानसी अरोरा का। उनके अनुसार इस बात पर कई बार झगड़ा भी हो जाता है।
अब तो आदत सी हो गई है
अपने प्रोफेशनल वर्क से तो इन्हें समय ही नहीं मिलता, पहले मैं जरूर उदास हो जाती थी, लेकिन अब तो आदत सी हो गई है। यह कहना है कीर्ति राजावत का, वे कहती हैं कि सारे काम अब मैं ही करती हूं इन्हें ज्यादा परेशान नहीं करती, जब जरूरी काम हो तो उन्हें कुछ दिन पहले बता देती हूं।
समझदार बनने की आवश्यकता
>> दांपत्य जीवन में अक्सर समय को लेकर झगड़ा होता ही रहता है, जैसे-जैसे काम बढ़ता है, व्यस्तताएं भी बढ़ती हैं। ऐसे में पत्नी को झगड़ने की बजाय हल खोजना चाहिए। पति को भी चाहिए कि उन्हें जब समय मिले वह पत्नी के साथ ही वक्त बिताएं।
वीणा शुक्ला, समाजशास्त्री
ऐसे में क्या करना चाहिए
सुबह के नाश्ते के समय आवश्यक काम बता दें।
अगर वे ऑफिस में फोन पर समय नहीं दे पाते तो उन्हें मैसेज कर दें।
शाम को टीवी देखते समय उनसे चर्चा की जा सकती है।
ऐसी बातें जिन्हें आप सुलझा सकती हैं उसके लिए उन्हें तंग न करें।
उन्हें जरूरी बात याद दिलाने के लिए उनके मोबाइल में रिमाइंडर सेट कर दें।
जब बात करने का मौका मिले तो उन्हें यह प्यार से बताएं कि आपको भी उनके वक्त की जरूरत है।