नई दिल्ली.
राजनीति में बढ़ते वंशवाद पर चिंता जाहिर करते हुए आडवाणी ने कहा कि मैं नहीं चाहता कि मेरी बेटी राजनीति में आएं। इस बारे में बात करते हुए भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने कहा कि दुर्भाग्य से वंशवाद इन दिनों भारतीय राजनीति में छाया हुआ है। लोग जब मुझसे कहते है कि प्रतिभा को राजनीति में हाथ आजमाना चाहिए तो मैं उसका विरोध करता हूं क्योंकि हमारी पार्टी हमेशा से ही वंशवाद का विरोध करती आ रही है।
यह बात आडवाणी ने इंटरव्यू में कही। इस इंटरव्यू में आडवाणी की बेटी प्रतिभा भी साथ में थी।
अपने पिता के जीवन के कठिन लम्हों को याद करते हुए प्रतिभा कहती हैं कि इमरजेसी के समय तो मैं बहुत छोटी थी लेकिन पाकिस्तान यात्रा के बाद जिन्ना विवाद और हवाला कांड के वक्त मेरे पिता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
गौरतलब है कि अपनी किताब 'माई कंट्री माई लव 'में आडवाणी मे लिखा है कि पिछले साल अपने 80 वें जन्मदिन में मैं रिटायर होने की सोच रहा था। इस बारेमें बोलते हुए प्रतिभा ने कहा कि मेरे पिता जो भी करेगें हमारा परिवार हमेशा उनके साथ रहेगा।