bhaskar Web English
HomeNewsIndians Abroad Indians Abroad

एड्स के कारण भारतीय दंपति ने की खुदकुशी

दुबई. सउदी अरब के पूर्वी प्रांत स्थित अपने आवास में पंखे से लटककर एक भारतीय दंपति ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। महिला को एड्स होने का पता लगने पर दोनों ने यह कदम उठाया।

पूर्वी प्रांत के पुलिस प्रवक्ता यूसुफ अलकाहतानी ने बताया कि पुरुष के भाई ने इस दंपति के लापता होने के बारे में रिपोर्ट लिखवाई थी।

उन्होंने बताया कि नागरिक सुरक्षा अधिकारी जब दंपति के अपार्टमेंट में पहुँचे तो उन्हें पंखे से लटकता पाया।

उन्होंने बताया मौके से एक पत्र बरामद किया गया, जिसमें लिखा है कि महिला को एड्स हो जाने से वे परेशान थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: