नई दिल्ली. दिल्ली के एक व्यापारी से फिरौती वसूलने के मामले में मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट संजीव जैन ने अबू सलेम के खिलाफ बुधवार को नया पेशी वारंट जारी किया।
अदालत ने मुंबई की ऑर्थर रोड जेल के अधीक्षक से सलेम को 20 मई को अदालत में पेश करने को कहा है। अदालत ने सलेम को कई अवसरों पर पेश नहीं किए जाने को लेकर अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया।
दिल्ली के एक व्यापारी से छह वर्ष पूर्व फिरौती के मामले में सलेम और उसके सहयोगी के विरुद्ध दिल्ली में मामला चल रहा है।