नई दिल्ली. भारत के विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी ने चीन के विदेश मंत्री को भरोसा दिलाया है कि ओलंपिक मशाल के भारत से गुजरने के दौरान पूरी सुरक्षा मुहैया कराएगा।
प्रणब मुखर्जी ने चीनी विदेश मंत्री से फोन पर बातचीत करते हुए भारत का रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि चीन ओलंपिक मशाल को लेकर चिंता न करे, भारत अपनी जिम्मेदारी को समझता है और मशाल के भारत से गुजरने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम किए जाएंगे।
बातचीत के दौरान मुखर्जी ने तिब्बत को चीन का हिस्सा बताते हुए भारत में चीन विरोधी प्रदर्शनों को इजाजत न दिए जाने का आश्वासन दिया। इससे पहले चीन ने भारत से ओलंपिक मशाल की सुरक्षा की अपेक्षा जताई थी।