HomeHealth Health

रैनबैक्सी ने जव टीका बाजार में उतारा

मुंबई. रैनबैक्सी ने जव टीका बाजार में उतारा रैनबैक्सी ने कहा है कि उसने हड्डियों के टूटने का जोखिम बढ़ाने वाली बीमारी ‘ओस्टियोपोरोसिस-टेरिपैराटाईड’ के इलाज के लिए ‘बोनिस्टा टेरिपैराटाईड’ नामक जव टीका बाजार में उतारा है।

पूरी तरह से देशी तकनीक पर आधारित इस उत्पाद के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की वित्तीय मदद से शोध किया गया। इसमें ‘वचरे बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड’ ने सहयोग दिया था।

रैनबैक्सी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (राष्ट्रमंडल और एशियाई देश) संजीव आई. दानी ने कहा कि भारत में हड्डी रोग से संबंधित कारोबार फिलहाल लगभग 2.19 अरब रुपये का है। वर्ष 2006-07 केदौरान इसमें दो प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि हुई है।

एक अनुमान के मुताबिक देश में लगभग 6 करोड़ 10 लाख लोग अस्थि रोगों से पीड़ित हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: