News
International International लंदन.
गोवा में समुद्र तट पर मृत पाई गई ब्रिटिश किशोरी स्कारलेट कीलिंग के शव का तीसरा पोस्टमार्टम ब्रिटिश पुलिस कराएगी।
पुलिस के अनुसार इंग्लैंड के दक्षिण पूर्व में स्थित शहर एक्सेटर में स्कारलेट का पोस्टमार्टम किया जाएगा। खुफिया पुलिस निरीक्षक डेव एटकिंसन ने कहा कि स्कारलेट मौत मामले की आपराधिक जांच नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम का उदेश्य मौत के कारणों के बारे में पता लगाना है। एटकिंसन ने कहा कि स्कारलेट केपरिवार वालों की सहायता केलिए हम सहायक अधिकारी भी नियुक्त करेंगे।
गौरतलब है कि इसी हफ्ते स्कारलेट की मां फियानो मैक्कियोवन ने स्कारलेट का शव ब्रिटेन लाया था। फियानो ने इससे पहले गोवा पुलिस पर आरोप लगाया था कि उनकी बेटी पुलिस, ड्रग माफिया और राजनीतिज्ञों केगठजोड़ का शिकार बनी थी।
संबंधित खबरें
* स्कारलेट केस: मामले की सीबीआई जांच
* स्कारलेट केस : महिला आयोग भेजेगा टीम
* स्कारलेट का शव आज मुंबई लाया जाएगा
* स्कारलेट मामले की जांच सीबीआई से!
* नशे से नहीं हुई स्कारलेट की मौत
* स्कारलेट मामले के बावजूद ब्रिटिश गोवा पर फिदा
* स्कारलेट केस : इकबाले-जुर्म
* स्कारलेट केस : डिसूजा ने हत्या का जुर्म कबूला
* स्कारलेट केस:मुख्य आरोपी गिरफ्तार
* स्कारलेट केस : मेनयन को नोटिस
* स्कारलेट केस : एक गिरफ्तार