मुंबई.
शोएब अख्तर पर एक और गाज गिर गई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा उन पर पांच साल का प्रतिबंध लगाए जाने के बाद इंडियन क्रिकेट लीग में भी अब रावलपिंडी एक्सप्रेस के लिए जगह नहीं बची है।
आईपीएल के ललित मोदी ने शोएब अख्तर को साफ-साफ कह दिया है कि जब तक पीसीबी उनके मामले में अंतिम निर्णय पर नहीं पहुंचती यानी अगर वह शोएब अख्तर के ऊपर लगाए गए प्रतिबंध को नहीं हटाती तो शोएब आईपीएल में नहीं खेल सकेंगे।
ललित मोदी ने साफ तौर पर कहा कि एक खिलाड़ी के लिए नीतियों में बदलाव नहीं किया जा सकता। और किसी बोर्ड ने नियमों के अंतर्गत इतना सख्त कदम उठाया है तो यह वाकई गौर करने लायक बात है, इसे नजरंदाज नहीं किया जा सकता।
गौरतलब है कि शोएब अख्तर आईपीएल की कोलकाता टीम के सदस्य हैं। नाइट राइडर्स नाम की यह टीम शाहरुख खान की फ्रेंचाइजी है। अब शोएब अख्तर के क्रिकेट कैरियर के खत्म होने अंदेशे साफ हो गए हैं।
दूसरी तरफ, यह खबर है कि पीसीबी ने शोएब को कानूनी नोटिस भेज दिया है। दो दिन पहले पीसीबी ने आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में शोएब पर पांच साल का प्रतिबंध लगाया था।
संबंधित खबरें
* भारत में सटोरिये ने मुझसे संपर्क करने की कोशिश की
* बैन के खिलाफ अपील करेंगे अख्तर
* कुछ शोएब के साथ कुछ पीसीबी के
* मेरे और शोएब के लिए अमंगलवार : अशरफ
* शोएब अख्तर का क्रिकेट कैरियर खत्म!