Dainik Bhaskar Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM


HomeBusinessDalal Street Dalal Street

सेंसेक्स 82 अंक चढ़ा

मुंबई.सेंसेक्स 82 अंक चढ़ा यूरोपीय पूंजी बाजारों की तर्ज पर देश के प्रमुख शेयर बाजार गुरुवार को उतार चढ़ाव के साथ बंद हुए।

बाम्बे स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 82.15 अंक यानी 0.52 फीसदी चढ़कर 15,832.55 के स्तर पर बंद हुआ। राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई ) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी दिन के कारोबार की समाप्ति पर 17.40 अंक यानी 0.37 फीसदी की मजबूती से 4,771.60 के स्तर पर दर्ज किया गया। एशिया के प्रमुख शेयर बाजार आज तेजी से बंद हुए।

बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांक में हालांकि नरमी देखने को मिली। मिडकैप सूचकांक 25.74 अंक यानी 0.40 फीसदी गिरकर 6,387.23 के स्तर पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक भी 71.85 अंक यानी 0.91 फीसदी टूटकर 7,840.29 के स्तर पर बंद हुआ।

दिन के कारोबार के दौरान जिन कंपनियों के शेयर के भाव चढ़े एनमें प्रमुख हैं- विप्रो, सत्यम और टीसीएस। वहीं, भेल, मारुति और रिलायंस एनर्जी के शेयर के भाव गिरे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: