श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आज आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के प्रमुख प्रवक्ता को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
उत्तर कश्मीर के डिप्टी इंस्पेक्टर जेनरल ऑफ पुलिस बी श्रीनिवास ने कहा कि अब्दुल खालिद दार उर्फ जुनैद-उल-इसलाम पिछले 15 वर्षो से यहां सक्रिय था जिसे आज श्रीनगर से गिरफ्तार किया गया।
श्रीनिवास ने कहा कि मंगलवार को गिरफ्तार किये गए दार और तीन अन्य आतंकवादियों से पूछताछ के दौरान प्राप्त सूचनाओं पर आपरेशन शुरू किया जा चुका है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर यह आपरेशन सफल रहा तो इसे सार्वजनिक कर दिया जाएगा।