HomeNewsNational National

करात फिर माकपा महासचिव बने, बसु-सुरजीत बाहर

कोयंबटूर: कारत फिर माकपा महासचिव बने, बसु-सुरजीत बाहर  माकपा महासचिव प्रकाश करात अगले तीन वर्षो के लिए फिर इसी पद पर बने रहेंगे। पार्टी कांग्रेस में इस बाबत निर्णय लिया गया। इसके साथ ही वयोवृद्ध नेता ज्योति बसु और हरकिशन सिंह सुरजीत को भी पोलित ब्यूरो से मुक्त करने का निर्णय लिया गया।

गुरुवार को हुए अहम निर्णय के अनुसार बसु को भले ही पोलित ब्यूरो से मुक्त कर दिया गया हो, लेकिन वे 15 सदस्यीय पोलित ब्यूरो के पुनर्गठन में विशेष आमंत्रित रहेंगे, जबकि सुरजीत पार्टी की केंद्रीय समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।

ये दोनों वयोवृद्ध नेता 1964 से पार्टी के पोलित ब्यूरो के सदस्य रहे हैं। इस वर्ष भाकपा से अलग होकर माकपा का गठन हुआ था। पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण उन्होंने इस जिम्मेदारी से मुक्त करने का अनुरोध पार्टी से किया था।

केरल के गृह मंत्री कोडियेरी बालकृष्णन, सिटू महासचिव मो. अमीन, बंगाल के मंत्री निरूपम सेन 15 सदस्यीय पोलित ब्यरो के नए सदस्य होंगे। यहां हुई पार्टी की 19 वीं कांग्रेस के अंतिम दिन उनका चुनाव किया गया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: