Dainik Bhaskar Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM


HomeNewsInternational International

पाक संसद में भी गूंजा शोएब प्रकरण

कराची. तेज गेंदबाज शोएब अख्तर पर लगाए गए प्रतिबंध के मामले की गूंज पाकिस्तानी संसद में भी सुनाई दी है। इस बीच, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और उसकी अनुशासन समिति ने प्रतिबंध को सही ठहराया है।

पाकिस्तान की नवगठित नेशनल असेंबली के तीन सदस्यों ने शोएब पर लगाए गए प्रतिबंध समेत देश के क्रिकेट पर विचार करने के लिए संसद में बहस कराने की मांग की है। सत्ताधारी पीपीपी के तीन सदस्यों ने खेल और संस्कृति मामलों की समिति के अध्यक्ष को इस संबंध में एक मांग-पत्र सौंपा है।

सही कदम : अनुशासन समिति के अध्यक्ष ले. जनरल (रि.) मुनीर हफीज ने कहा है कि शोएब के मामले में निर्णय लेना कठिन था, लेकिन यह एक सही कदम है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी कहा है कि बॉल के साथ छेड़छाड़, डोपिंग विवाद, अधिकारियों के साथ र्दुव्‍यवहार, साथी खिलाड़ियों के साथ झगड़ा करने और आचार संहिता का लगातार उल्लंघन करने के कारण शोएब पर पांच साल का प्रतिबंध लगाने का निर्णय उसने बहुत मजबूरी में उठाया है।

इस बीच शोएब पर लगाए गए प्रतिबंध की देश के पूर्व क्रिकेटरों द्वारा तीखी आलोचना की जा रही है।





अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: