bhaskar Web English
HomeNewsNational National

कई जगह बरसे मेघ

पुणे/नई दिल्ली. कश्मीर और राजस्थान के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र और उसके पूर्वोत्तर दिशा में बढ़ने से गुरुवार को कई इलाकों में बारिश या हल्की बूंदाबादी हुई है। दिल्ली में गुरुवार तड़के हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया।

पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, राजस्थान व मध्यप्रदेश के कई इलाकों में वर्षा वाले बादल छाए हुए हैं। अनुमान है कि इन इलाकों में रिमझिम बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ और गुजरात में मौसम के सूखे रहने की संभावना है।

बदला मौसम : मौसम केंद्र के मुताबिक जम्मू-कश्मीर और राजस्थान में पाकिस्तान सीमा के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ के बने रहने से इस क्षेत्र में बारिश के योग बने हुए हैं। इस विक्षोभ के पूर्वोत्तर दिशा में आगे बढ़ने के संकेत हैं।

दिल्ली में बारिश : दिल्ली में लगातार बढ़ रहे तापमान को बारिश ने थाम लिया है। अगले चौबीस घंटों में बादलों के छाए रहने और हल्की बूदांबादी होने की संभावना है।

मप्र में पारा गिरा : मध्यप्रदेश के कई जिलों में रिमझिम बारिश से पारा लुढ़क गया। राजधानी भोपाल में भी दोपहर और शाम को हल्की बूदांबादी हुई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: