Vaama
Fashion N Beauty Fashion N Beauty मुंबई.
बॉलीवुड अदाकारा दीया मिर्ज़ा दो वर्ष के बाद फिर से रैंप पर नजर आईं। उन्होंने बताया कि शुरू-शुरू में रैंप पर चलना उन्हें डराता था लेकिन जल्दी ही यह भय दूर हो गया।
लंबे साटन से सजेकारीगरी किए गए परिधान में वह डिजाइनर आर्शिया फकीह के लिए रैंप पर उतरीं।
उन्होंने बताया कि दो साल पहले वह बिना डरे ही रैंप पर उतरती थीं लेकिन इस बार वहकाफी डर रही थीं। उन्होंने आगे बताया कि लंबे समय के बाद दर्शकों के बीच इस तरह रैंप पर आना काफी मजेदार भी रहा। साथ ही स्टेज के पीछे दूसरी मॉडलों के साथ मैंने खुदकोकाफी जुड़ा हुआ पाया।
दीया बोलीं, ‘आरामदायक और पहनने लायक कपड़े बनाने के लिए डिजाइनर्सकोकाफी मेहनतकरनी पड़ती है। पहलेकभी मैंने ऐसे परिधान नहीं पहने हैं लेकिन इसे पहनकर मजा आया।’