Dainik Bhaskar Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM


HomeSportsCricket Cricket

मैच फिक्सरों के नाम बताने को तैयार हैं शोएब

चंडीगढ़: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा है कि अगर आईसीसी या बीसीसीआई मैच फिक्सिंग मामले की छानबीन ईमानदारी से कराए तो वे उन सब खिलाड़ियों के नाम बताने को तैयार हैं, जिन्होंने उन्हें मैच फिक्सिंग का ऑफर दिया था।

उन्होंने कहा ‘भारत के अलावा साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के कुछ खिलाड़ी भी मैच फिक्सिंग में शामिल हैं।’ यह खुलासा पाकिस्तान के जिओ टीवी के सूत्रों ने टेलीफोन पर हुई बातचीत में किया है। उल्लेखनीय है कि जियो टीवी के साथ बातचीत में बुधवार को शोएब ने खराब खेलने के लिए धन के प्रस्ताव का दावा किया था।

जियो टीवी के सूत्रों के अनुसार, शोएब ने बताया कि फिक्सिंग का धंधा मुंबई से ऑपरेट होता है और पूरी दुनिया में इसके तार फैले हैं। उनका जाल तोड़ पाना किसी भी खिलाड़ी के बस के बाहर है। पाकिस्तानी खिलाड़ी भी इस खेल में शामिल हैं, लेकिन वह खुद मोटी रकम का ऑफर देखकर भी डगमगाए नहीं और आज हालात सबके सामने हैं। पीसीबी ने उन्हें पांच साल के लिए बैन कर दिया है।

शोएब ने यह भी बताया कि फिक्सिंग को लेकर एक बार पाकिस्तानी टीम के ड्रेसिंग रूम में छुरियां तक चल गईं थीं, तब किसी ने भी एक्शन नहीं लिया। एजाज अहमद और वसीम अकरम के बीच बल्ले चले तब भी कुछ नहीं हुआ। जब शोएब फिक्सिंग के आफर ठुकराते हैं तो कह दिया जाता था कि शोएब का रवैया ठीक नहीं है। क्योंकि कप्तान या मैनेजर यह तो कह नहीं सकते थे कि इसने मैच फिक्स करने की बात नहीं मानी।





अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: