News
Chhattisgarh
Raipur Raipur रायपुर. गर्म हवा अब लोगों को बेचैन करने लगी है। दोपहर में झुलसाने वाली हवा चलने लगी है। रात में उमस परेशान कर रही है। शाम को धूल भरी हवा के साथ बूंदाबांदी का सिलसिला भी जारी है। आसमान पर हल्के बादलों की वजह से रात में उमस बढ़ने लगी है। लालपुर मौसम केंद्र के सहायक मौसम विज्ञानी एनके चंचलानी ने बताया कि हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम है। आसमान में हल्के बादलों की वजहसे उमस है। अगले 24 घंटों में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
बीते सप्ताह तापमान में कोई खास वृद्धि नहीं हुई। प्रतिचक्रवात से कुछ इलाकों में बौछारें पड़ीं, लेकिन सूर्य की किरणों सीधी पड़ने से गर्म हवा चलती रही। राजधानी में सुबह का आसमान साफ रहा। जैसे -जैसे सूरज चढ़ा, गर्मी बढ़ती गई। दोपहर 2 बजे हवा गर्म हो गई। इस समय लोग धूप से बचने के लिए चेहरा ढंककर निकल रहे हैं। सन ग्लास के चश्मों के साथ लोग टोपी पहने नजर आए। लड़कियां पूरी तरह चेहरा ढंककर निकलीं। घर और आफिस में भी लोगों को राहत नहीं मिली। गर्मी से बचने के लिए पंखे और कूलर का सहारा लिया जा रहा है। बुधवार को दिन का तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस रहा। यह औसत के बराबर है, फिर भी गर्मी का एहसास अधिक है। आसमान साफ होने से धूप सीधी पड़ रही है। इसलिए हवा में नमी कम रही। सुबह आद्र्रता 55 प्रतिशत थी वह शाम को घटकर 25 फीसदी हो गई।
प्रदेश में सबसे ठंडा माने जाने वाला अंबिकापुर भी गर्म चल रहा है। वहां दिन का तापमान 35.2 और रात का 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्वाधिक तापमान रायगढ़ में अधिकतम 38.8 और न्यूनतम 23.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। राजधानी के बजाए दुर्ग-भिलाई में गर्मी से राहत है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 1-2 दिन में मौसम शुष्क रहे की संभावना है। आसमान आंशिक मेघमय रहेगा। कहीं-कहीं गरज-चमक व तेज हवा के साथ बौछारें भी पड़ सकती