Dainik Bhaskar Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM


HomeBusinessCorporate Corporate

दाम घटाने के लिए तैयार है स्टील कंपनियां

नई दिल्ली. टाटा स्टील और राष्ट्रीय इस्पात निगम जैसी घरेलू स्टील कंपनियों ने भारत सरकार से कहा है कि वे कहा है कि टीएसटी बार के निर्माँण केलाए जाने वाले स्टील में 2000 प्रति टन की कटौती करने के लिए तैयार है। जबकि अन्य स्टील निर्माता 500 से 1000 रुपए प्रति टन की कटौती के लिए तैयार हैं।

सरकार के दबाव की वजह से साल में दूसरी बार स्टील कंपनियां अपने दाम में कटौती करना पड़ रहा है। इसके पहले फरवरी में स्टील कंपनियों ने 1500 से 2000 प्रति टन की कटौती की थी लेकिन बाद में मार्च में 2000 से 2500 रुपए बढ़ा दिए थे।

स्टील कंपनियों से मिलने के बाद स्टील सचिव ने कहा कि फिलहाल दामों में कटौती की जा रही है लेकिन हम इस बात का आश्वासन नहीं दे सकते कि भविष्य में दामों में कटौती या बढ़ोत्तरी नहीं की जाएगी।

गौरतलब है कि मंहगाई दर में 13 महीने की रिकार्ड बढ़ोत्तरी के एक हफ्ते बाद स्टील कंपनियां दाम कम करने के लिए राजी हुई हैं। थोक वस्तु मूल्य सूचकांक में स्टील को 3.64 फीसदी हिस्सा है। स्टील कंपनियां छोटे और मझले कंपनियों को 490, 000 से बढ़ाकर 600000 टन टन प्रोडक्ट देने के लिए राजी हो गई है। छोटी कंपनियों को 400 प्रति टन की सब्सिडी भी मिलेगी।





अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: