Dainik Bhaskar Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM


HomeSportsCricket Cricket

शोएब के समर्थन में आगे आए शाहरुख

नई दिल्ली.शोएब के समर्थन में आए शाहरुख लगातार दो बड़े झटके झेलने वाले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के समर्थन में बॉलीवुड अभिनेता और आईपीएल कोलकाता नाईट राइर्डस के मालिक शाहरुख खान आगे आए हैं।

शाहरुख ने कहा कि वे शोएब के लिए नए रास्ते की तलाश करेंगे जिससे की वे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेल सकें।

शाहरुख ने साफ शब्दों में कहा, 'मैं बीसीसीआई द्वारा शोएब पर लगाए गए पाबंदी पर बोर्ड के अधिकारियों से बात करूंगा। मैं इस निर्णय के पीछे कारण जानना चाहता हूं और मेरे से जो अच्छा बन पड़ेगा मैं इसकी कोशिश करुंगा।'

इसके साथ ही शाहरुख ने कहा कि आईपीएल मैचों को अंतर्राष्ट्रीय दर्जा हासिल नहीं है, इसलिए मुझे समझ नहीं आता कि क्यों शोएब इसमें भाग नहीं ले सकते। शोएब हमारे टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं और मैं अधिकारियों से बात करुंगा।

उल्लेखनीय है कि शोएब अख्तर को शाहरुख खान की आईपीएल टीम ‘कोलकाता नाईट राइडर्स’ ने खरीदा है। इस टीम के कप्तान सौरव गांगुली हैं।

शोएब अख्तर पर पीसीबी द्वारा बार-बार अनुशासनहीन बर्ताव दोहराने के कारण पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके बाद बीसीसीआई के उपाध्यक्ष ललित मोदी ने भी यह कहकर शोएब पर गाज गिरा दी थी कि जबतक पीसीबी शोएब अख्तर को इजाजत नहीं देता, वे आईपीएल में भी नहीं खेल पाएंगे।

संबंधित खबरें
* मैच फिक्सरों के नाम बताने को तैयार हैं शोएब
* पाक संसद में भी गूंजा शोएब प्रकरण
* शोएब पर एक और बाउंसर, आईपीएल से भी छुट्टी
* भारत में सटोरिये ने मुझसे संपर्क करने की कोशिश की
* कुछ शोएब के साथ कुछ पीसीबी के
* मेरे और शोएब के लिए अमंगलवार : अशरफ
* शोएब अख्तर का क्रिकेट कैरियर खत्म!
* शोएब पर लगेगा भारी भरकम जुर्माना





अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: